Follow Us:

लद्दाख: बर्फीले तूफान में अब तक 7 की मौत, 3 की तलाश जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू-कश्मीर के लेह लद्दाख में उस जगह से शनिवार को 2 और शव बरामद किए गये जहां दो ट्रक हिमस्खलन की चपेट में आ गये थे। इसके साथ ही हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 7 हो गई है।

राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि खारदुंगला हिमस्खलन स्थल से 2 और शव बरामद किए गए हैं। इस हादसे में कुल 10 लोग दबे थे जिनमें से अब तक कुल 7 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि शेष 3 लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि शवों को जनस्कार तहसील तक विमान से ले जाने के लिए प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बीआरओ ने बर्फ में लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर अपने कर्मियों एवं मशीनरी को राहत कार्य में लगा दिया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना एवं राज्य आपदा मोचन बल कर्मी भी बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

अभी तक 7 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि 3 लापता लोगों की तलाश जारी है। तापमान में भारी गिरावट की वजह से ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।