Follow Us:

कांग्रेस मुख्यालय में हुई झड़प पर बोले CM, कांग्रेस का असली चेहरा हुआ बेनकाब

|

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार सुबह गोंदपुर बनेहड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के राज्य स्तरीय अधिवेशन में पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला में कांग्रेस के कार्यक्रम में कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब हुआ है। कांग्रेस में गुटबाजी है। उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री को नसीहत दी कि वह पहले अपने अंदर झांके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही नेताओं के सिर फोड़े गए। मामले दर्ज किए गए। घायल अस्पतालों में भर्ती हो गए। ऐसा आज तक के इतिहास में नहीं हुआ है। इससे कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता मुकेश ज्यादा बाते करने की बजाए अपने भीतर झांके। जिस तरह से कांग्रेसी ऐसे भिड़े है भविष्य में भी ऐसी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में एकजुटता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट बैठक में बहुत निर्णय लिए गए हैं। केंद्र सरकार ने आर्थिक आधार पर जो आरक्षण देने का निर्णय लिया है वह हिमाचल में भी जल्दी ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया है।

पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। युवाओं को कृषि, बागवानी क्षेत्रों में स्वरोजगार मिले इसके लिए नई योजनाएं चलाई जा रही हैं।