Follow Us:

शिमला: सिनेमा हॉल की छत से गिरा सफाई कर्मी, मौत

पी. चंद |

राजधानी शिमला में एक सफाई कर्मी रात के समय सिनेमा हॉल की तीन मंजिला छत से नीचे गिर गया है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला ऐतिहासिक रिज़ मैदान से सटे रिट्ज सिनेमाघर का है।

पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र मुनि लाल निवासी जालंधर रिट्ज सिनेमाहॉल में सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त था। वह रात के समय सिनेमाघर की छत पर सफाई कर रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे आ गिरा। सिनेमाहॉल का स्टाफ उसे गंभीर हालत में IGMC इलाज के लिए ले गये, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

सदर थाना प्रभारी के मुताबिक छत से गिरने से व्यक्ति की मौत लग रही है, लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण साफ़ होंगे। वहीं, पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।