Follow Us:

पुरानी रंजिश पर भिड़े दो गुट, 1 की मौत, 1 गंभीर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ऊना के दुलैहड़ में 2 गुटों में दो गुटों की मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान विपन (32) निवासी दुलैहड़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दुलैहड़ में दो गुटों में किसी पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। बताया जा रहा है कि एक गुट ने तेजधार हथियार के वार से विपन और उसका साथी संदीप घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने विपन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में स्थानीय 3 लोगों को हिरासत में लिया जो आपस में पिता पुत्र हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।