Follow Us:

‘युवा क्रांति यात्रा’ को सफल बनाने के लिए बनी रणनीति, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

पी. चंद |

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने युवा क्रांति यात्रा जो पूरे देश में कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर होते हुए चली है और जिसका समापन 30 जनवरी को दिल्ली में होगा। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए चारों लोकसभा क्षेत्रों के प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिमला लोकसभा क्षेत्र के लिए निशांत ठाकुर, विकास काल्टा, नरेश दास्टा, विजय चौहान, इन्तजार अलि, राकेश नेगी, दिनेश चैपड़ा, उज्जवल मेहता, यशवंत जिल्टा, ओपी ठाकुर, प्रेम ड़ोगरा, अत्तर कपूर, प्रदीप सूर्य, भूपेन्द्र वर्मा, नरेन्द्र पाल विटटू, सुभाष चौधरी और सुशील चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।  

मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए गोविन्द शर्मा, अनिल शर्मा, रिंपल चौधरी, विजेन्द्र पंड़ित, योगेश पटियाल, धर्मेन्द्र ठाकुर, चेतन चौहान, कुलभूषन नेगी और पवन चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए विवेक कुमार, अजय मोदगिल, सुक्रांत भाटिया, विशाल शर्मा, अंकुश कालिया, नरेश कुमार, अक्षय ड़ढ़वाल, रणवीर राणा, रवि ठाकुर, पवन ठाकुर, अशिष ठाकुर, सुधीर सुमन, अखिल अग्निहोत्री, रोहन कालिया और गोपाल सैणी को जिम्मेदारी दी गई हैं।
 
कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के लिए अमित पठानिया, सुरजीत भरमौरी, कुलदीप कुमार, हेमन्त शर्मा, सुरेश भरमौरी, अम्बर महाजन, मनीमहेश जौरा, ऋश्व पांड़व और अजय वनियारी को जिम्मेदारी दी गई हैं।

मनीष ठाकुर ने सभी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, चारों लोकसभा क्षेत्र के पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों और सभी विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी के तमाम सदस्यों से निवेदन किया हैं कि वह सभी 30 जनवरी को सुबह 10 बजे हिमाचल भवन दिल्ली पहुंच जाएं।

सभी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों से अनुरोध हैं कि वे अपने साथ दस-दस सदस्यों को लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन प्रदेश पदाधिकारियों को लोकसभा वार जिम्मेदारी सौंपी गई हैं वे संबंधित लोकसभा क्षेत्र से विधानसभा अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर इस युवा क्रांति या़त्रा के समापन कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को साथ लेकर पहुंचे।