Follow Us:

‘बापू’ के अपमान पर कांग्रेस ने जताया विरोध, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

पी. चंद |

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हिंदु महासभा के कार्यकर्ताओं की हरक़त पर प्रदेश कांग्रेस ने विरोध जताया। शिमला में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी की अगुवाई में पार्टी के बाकी नेताओं ने मौन जूलुस निकाला और रिज मैदान पर गांधी की प्रतिमा के पास काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा का कृत्य न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि ऐसा करके उन्होंने अपने देशद्रोही कट्टरपंथी चरित्र को एक बार फिर उजागर किया है। वहीं, अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि दिल्ली में बैठी मोदी सरकार की घटना में संलिप्तता है, तभी केंद्र की सरकार ने मामले से जुड़े लोगों की ऊपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। महात्मा गांधी का इस तरह का अपमान देश की एकता, अखंडता और निरपेक्षता पर भी कुठाराघात हैं। कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है।

ग़ौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हिंदु महासभा की कार्यकर्ता ने महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाई थी। उनका ये गोली चलाना बताता है कि वे नाथू राम गोड़से के सिद्धांतों पर चल रही हैं।