Follow Us:

दरंग के विधायक ने वन मंत्री से पूछा, सूखे पेड़ों के लिए क्या कर रही सरकार

पी. चंद, शिमला |

दरंग के विधायक ने वन मंत्री से पूछा कि प्रदेश सरकार ने किन-किन जंगलों में वृक्षों को चिह्नित किया है। जो सूखने के कगार पर हैं या गिर गए हैं। सरकार द्वारा इसके लिए क्या किया जा रहा है?

जवाब में वन मंत्री गोविन्द ठाकुर ने बताया कि चम्बा वन मंडल के 6 लौट, शिमला वन मंडल का 1 लौट और कोटगढ़ वन मंडल में 1 लौट कुल 8 लौट हैं जिनमें 4773 पेड़ समतुल्य 15350.993 घनमीटर सम्मलित हैं। घने जंगलों में ये कर पाना सम्भव नहीं लेकिन कुछ जंगलों में सूखे पेड़ों को काटकर उसकी लकड़ी को उपयोग में लाया जाता है।