Follow Us:

‘यदि कोच एक होगा, तो मंच एक होगा-भारत की झोली में होगा गोल्ड मेडल’

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हॉकी हिमाचल के तत्वावधान में बुद्धबार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला(बाल)हमीरपुर के खेल मैदान में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हॉकी इंडिया के पूर्व कप्तान एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी को नई बुलंदियों तक ले जाने वाले सरदारा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उनके भाई तथा ओलंपियन दीदार सिंह भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में  मुख्यातिथि सरदारा सिंह द्वारा जिला ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर तथा कांगड़ा के 250 से भी अधिक हॉकी के खिलाड़ी लडके और लड़कियों को हॉकी स्टिक तथा बाल प्रदान की गई। उन्होंने खिलाडिय़ों का आहवान किया कि वह  जीवन में आगे बढऩे के लिए लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसी के अनुरूप उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने महान खिलाड़ी मैसी तथा रोनाल्डो का भी  खिलाड़ी बच्चों के साथ जिक्र किया ।  

उन्होंने कहा कि बच्चे जीवन में अनुशासन को अपनाएं, कड़ी मेहनत करें तथा अपने कोच, टीम साथी व खेल के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए अपना अधिक से अधिक समय खेल मैदान में व्यतीत करना सुनिश्चित करें।  इस कार्यक्रम में उन्हें आमत्रित करने के लिए उन्होंने  हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं हॉकी हिमाचल के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोडऩे के लिए अनुराग ठाकुर ने जो पहल की है वह सराहनीय है तथा इससे प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वह दोबारा हमीरपुर आएंगे और खिलाडिय़ों के साथ अधिक से अधिक समय बिताकर उन्हें मार्डन हॉकी के महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान करेंगे। साथ में भारत हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सितारा सिंह ने कहा की भारत के झोली में स्वर्ण पदक तभी आ सकता है जब कोच एक होगा पर हर वार खिलाड़ियों के बदलने के साथ कोच भी बदले जाते है। यदि एक कोच ही एक मंच से सभी को कोचिंग देगा। जिससे भारत स्वर्ण पदक भी जीत सकता है।