Follow Us:

ज्वालामुखी: माघ शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रों का हवन और कन्या पूजन के साथ समापन

नवनीत बत्ता |

विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज माघ शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रों का हवन और कन्या पूजन के साथ समापन किया जाएगा। इसमें मंदिर प्रशासन की तरफ से एक धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इसमें 81 ब्राह्मणों और पुजारियों के द्वारा शतचंडी पाठ, गणपति गायत्री बटुक और ज्वाला मां का मूल मंत्र का जाप किया जाता है। जिसका आज हवन और कन्या पूजन के साथ समापन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान हर साल विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए किया जाता है। जिसमें मंदिर अधिकारी जगदीश शर्मा और डीएसपी ज्वालामुखी योग योगेश दत्त जोशी ने शिरकत की। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हवन में पूर्णाहुति डाली और पुण्य का फल प्राप्त किया।