Follow Us:

PCC चीफ़ की फ़िसली ज़ुबान, कहा- राहुल के नेतृत्व में बनेगी NDA की सरकार

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर की ज़ुबान उस समय फ़िसल गई, जब वे बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर पर बोल रहे थे। सांसद पर आरोप लगाते हुए अध्यक्ष ने कहा कि पांच साल तक अनुराग ठाकुर जनता से कट रहे। लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र एक बार पिर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा हैा। कांग्रेस विश्वास दिलाती है कि केंद्र में NDA की सरकार राहुल गांधी की नेतृत्व में बनेगी।

इसके साथ ही उन्होंने माफ़ी मांगते हुए अपने शब्दों को वापस लिया और कहा कि 'सॉरी, UPA की सरकार बनेगी। NDA सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है, देश की जनता उसका जवाब देगी। ये दोनों काम हम सत्ता में आने के बाद पूरा करेंगे।'