Follow Us:

युवा कांग्रेस का ‘चलो पंचायत अभियान’ रखेगा कांग्रेस की जीत की नींव

रविंदर, ऊना |

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहा चलो पंचायत अभियान चरतगढ़ होता हुआ ऊना के अजौली के बाद जखेड़ा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस ऊना मंडल के अध्यक्ष राहुल मैनन ने की। जबकि हिमाचल प्रदेश के प्रभारी जगदेव सिंह गागा, हमीरपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुनिंद्र कटोच व ब्लॉक कांग्रेस ऊना के अध्यक्ष हजारी लाल धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। चलो पंचायत अभियान कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा।

हिमाचल प्रदेश के प्रभारी जगदेव सिंह गागा ने इस अभियान के तहत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की हर विधानसभा की हर पंचायत में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा कांग्रेस ने हमीरपुर लोकसभा के पहले चरण में 30 हजार युवाओं को साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को भेजा जाएगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों बारे लोगों को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता हर पंचायत में जाकर कांग्रेस की नीतियों को बताया जाएगा।

गगा ने कहा कि केंद्र जुमलेबाजी की सरकार है। किसानों व युवाओं को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि चलो पंचायत अभियान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय करने के लिए वर्तमान सांसद की नाकामियों का पर्दाफाश किया जाएगा। दावा किया कि इन चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। उधर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल मैनन ने कहा कि युवा कांगे्रस ने संसदीय चुनावों के लिए कमर कस ली है। प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हर पंचायत में जाकर मोदी सरकार की नाकाम नीतियों को बता रही है। इस अवसर युवा कांग्रेस नेता रोहित कनव, राहुल कपिला, मनी राठौर, चरतगढ़ उपप्रधान मंदीप राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील ऐरी, अखिल अग्रिहोत्री, इशान ओहरी, अमन, पंकज, अनुराग, निखिल सहोड़, सौरव भारद्वाज, अभि कपिला सहित अन्य उपस्थित रहे।