Follow Us:

ऊना: पुलवामा सैन्य ऑपरेशन में घायल हुआ ईसपुर का जवान

रविंद्र, ऊना |

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए सैन्य ऑपरेशन के दौरान जिला ऊना के ईसपुर के सैनिक देवेंद्र कुमार भी घायल हुए हैं। देवेंद्र की आंख में गोली लगी है। देवेंद्र का चंडीगढ़ स्थित सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनके परिजनों सहित अन्य शुभचिंतक भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

देवेंद्र की आंख से गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया है, इसके अलावा एक और सर्जरी होगी। देवेंद्र कुमार 2011 में 51 आर्म्ड में भर्ती हुए और पिछले तीन साल से पुलवामा में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि देवेंद्र की शादी अभी तीन महीने पहले ही हुई है।