Follow Us:

किन्नौर: ग्लेशियर की चपेट में आने से सेना के 5 जवान लापता, 1 शहीद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

किन्नौर जिला की पुह तहसील के नमगिया डोगरी में ग्लेशियर की चपेट में आने से सेना के 5 जवान दब गए हैं। दबे हुए जवानों में से एक को बर्फ से निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते हुए जवान ने दम तोड़ दिया, जबकि चार की तलाश की जा रही है। पुह थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्लेशियर गिरने से आर्मी के 5 जवान दब गए थे। 4 जवान ग्लेशियर में है जिनकी तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक घटना को लेकर अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

सेना की मदद के लिए आईटीबीपी के काफी जवान भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं भारी बर्फबारी में घटनास्थल के लिए पैदल जाना पड़ रहा है। जिससे कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डीसी किन्नौर गोपाल चंद के अनुसार एडीएम और डीएसपी मौके पर रवाना हो गए हैं। मौसम खराब होने के कारण बचाव दल के साथ संपर्क नहीं हो पा रहा है।