Follow Us:

हिमाचल पुलिस की महिला कबड्डी टीम नेशनल मीट के लिए जयपुर हुई रवाना, प्रियंका नेगी करेंगी नेतृत्व

सुनिल ठाकुर, बिलासपुर |

जयपुर में 27 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित होने वाली नेशनल मीट में भाग लेने के लिए पहली बार हिमाचल प्रदेश पुलिस की कबड्डी टीम अंतराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ी प्रियंका नेगी की अगुवाई में रवाना हुई। पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर किसी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रदेश की महिला पुलिस क़ो पूर्ण विश्वाश है कि प्रदेश को मैडल जीतकर लाएंगी।  

गौरतलब है कि इतिहास में पहली बार अंतराष्ट्रीय स्तरीय स्टार कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी के नेतृत्व में  हिमाचल प्रदेश पुलिस महिला कबड्डी टीम जयपुर में आयोजित होने वाली पुलिस नेशनल मीट में भाग लेगी। पुलिस महिला टीम बिलासपुर के लुहणू मैदान पर पुलिस निरीक्षक एवं अंतराष्ट्रीय स्तरीय स्टार कबड्डी खिलाड़ी एवं प्रियंका नेगी के नेतृत्व में पच्चीस दिन कड़ा अभ्यास किया।

पुलिस महिला कबड्डी टीम को पूर्ण विश्वाश है कि प्रदेश को अवश्य मैडल जीतकर लाएंगी  है।  विशेष बात यह है कि पुलिस  महिला कबड्डी टीम का नेतृत्व अंतराष्ट्रीय स्तरीय स्टार कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी कर रही है जोकि वर्तमान समय में बिलासपुर में बतौर पुलिस निरीक्षक है। प्रियंका नेगी ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी पोस्टिंग बतौर उप निरीक्षक हुई थी। उन्हें यह जान कर बहुत दुःख हुआ कि पुलिस विभाग की कबड्डी खेल के क्षेत्र में अपनी महिला टीम नहीं है। उसी दिन से मैंने प्रण किया कि पुलिस विभाग की भी महिला टीम अवश्य तैयार करूंगी।

 इस प्रस्ताव  को उसने उच्च पुलिस अधिकारीयों के समक्ष रखा उन्होंने पुलिस महिला कबड्डी  खिलाडियों पर विश्वास जताकर टीम तैयार करने की स्वीकृति दी जोकि पुलिस के उच्च अधिकारीयों का सराहनीय कदम है। इससे महिला खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। वहीं दूसरी ओर  पुलिस महिला कबड्डी टीम के  प्रशिक्षक ओपी वशिष्ठ ने कहा कि जयपुर में पुलिस  नेशनल मीट में का आयोजन 27 फरवरी से 3 मार्च तक होगा। बिलासपुर में पुलिस महिला टीम एसपी अशोक कुमार की देख रेख में लुहणू मैदान पर अभ्यास किया।

उन्होंने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की भी पुलिस महिला खिलाड़ियों पर विश्वाश जताने एवं राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी टीम को भाग लेने के प्रति किए गए प्रबंध और स्वीकृति प्रदान करने की  सराहना की। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वाश है कि पुलिस महिला कबड्डी टीम प्रदेश को मैडल दिलवाएगी।