Follow Us:

राहुल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बिलासपुर में शुरू हुई परिवर्तन यात्रा: कांग्रेस

सुनील ठाकुर |

लोकसभा चुनावों के मध्य़नजर सभी राजनितिक दल चुनाव प्रचार में जुट गए है। इसी कड़ी में बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने तीसरे चरण की परिवर्तन यात्रा शुरू की है। यह यात्रा बिलासपुर, स्वारघाट, नयनांदेवी, ऊना से होते हुए शाहतलाई तक पहुंचेगी। इस दौरान बंबर ठाकुर के सर्मथकों ने स्वारघाट मे पाकिस्तान का पुतला जलाया, और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

बंबर ठाकुर कहा है कि इस परिवर्तन यात्रा का एक ही मकसद है, राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना हैं, जिसका नारा है, राहुल गांधी लाओ, मोदी भगाओ, देश बचाओ। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने जनता ने देश की जनता को ठगा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2 करोड़ नोकरी का वायदा किया था। हर हाथ को काम देने की बात की थी, जो मोदी सरकार ने आज तक पूरा नही किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई भी विकास कार्य नही करवाया। बंबर ठाकुर ने कहा कि भाखड़ा विस्थापितों की मांगों को भी अनुराग ठाकुर पूरी नही करवा सके।