Follow Us:

कांगड़ा: 7 मार्च को चंबी मैदान में होगी राहुल गांधी की रैली

पी. चंद |

आने वाली 7 मार्च को कांगड़ा जिला के शाहपुर के चंबी मैदान से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। कांग्रेस प्रदेश महासचिव, संगठन एवं प्रशासन रजनीश खिमटा ने बताया कि राहुल गांधी की रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और कांग्रेस की आम सभा में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं से बातचीत कर रैली को कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंबी ग्राउंड में करने का फैसला लिया गया है।

रैली में 50 हजार लोगों कि भीड़ जुटाई जाएगी और राहुल गांधी की रैली हिमाचल में ऐतिहासिक होने वाली है। कांग्रेस का लक्ष्य प्रदेश की चारों लोकसभा पर जीत दर्ज करना है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश के सभी नेताओं को रैली को सफल बनाने के लिए दिशानिर्देश दिए हैं। कांग्रेस के प्रदेश में नए अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में एकजुटता बढ़ी है और कांग्रेस की आम सभा में भी सभी नेताओ ने भाग लेकर लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के एक ही लक्ष्य को लेकर अपनी बात सामने रखी है।

कांग्रेस महासचिव ने भारतीय वायु सेना द्वारा पीओके में की गई एयर स्ट्राइक को सराहनीय कदम बताते हुए कहा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का जवाब देने में सक्षम है।