Follow Us:

प्रदेश के 36 स्कूलों में शुरू हुई अंग्रेजी भाषा लैब, शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

पी. चंद |

प्रदेश के बच्चों में अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ बनाने के मकसद से सरकार ने 36 सरकारी स्कूलों में इंग्लिश भाषा लैब स्थापित कर दी है। जिसका शुभारंभ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूगंज से ऑनलाइन की। भाषा लैब से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अंग्रेजी भाषा को सीखने में मदद मिलेगी।

पहले चरण में 36 विद्यालयों को पायलट आधार पर चयनित किया गया है। जिसके परिणाम आने के बाद प्रदेश के बाकी विद्यालयों में भी सरकार इंग्लिश भाषा लैब की शुरुआत करेगी। सरकार ने साल 2018-19 बजट में इंग्लिश भाषा लैब शुरू करने का प्रावधान किया था। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि लैब से बच्चों को अपनी अंग्रेजी सुधारने में मदद मिलेगी। जिससे वे भविष्य में हर कॉम्पिटिशन में मजबूती से भाग ले सकें।

इंग्लिश भाषा लैब में बच्चों को अध्याय पुस्तिका भी दी जाएगी। लैब से मुख्य रूप से विद्यार्थियों के 3 उद्देश्य स्वाध्याय, सुदृढ़ सामग्री सॉफ्टवेयर के साथ मैप किया हुआ और निगरानी व मूल्यांकन भी होगा।