Follow Us:

पद्मश्री डॉ. योगेश चावला 5 मार्च को फोर्टिस कांगड़ा में, स्पेशल लिवर क्लीनिक में देंगे विशेष सेवाएं

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश के ख्याति प्राप्त लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ योगेश चावला फोर्टिस कांगड़ा में विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध करवाएंगे। पांच मार्च को होने वाले इस स्पेशल लिवर रोग क्लीनिक में डॉ. चावला के साथ फोर्टिस कांगड़ा के लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बोध भी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस स्पेशल ओपीडी में हैपेटाइटिस-बी और सी टैस्ट की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही हैपेटाइटिस-बी की दवाइयां भी बिना किसी शुल्क प्रदान की जाएंगी। स्पेशल लिवर क्लीनिक में कंस्लटेशन शुल्क मात्र 100 रुपए लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ. योगेश चावला लिवर संबंधी बीमारियों के उपचार में देश के श्रेष्ठ विशेषज्ञों में से एक हैं। उन्हें लिवर के जटिल रोगों के उपचार में महारत है। वह पीजीआई चंडीगढ़ में डायरेक्टर व विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। लिवर रोग उपचार के क्षेत्र में कई उपलब्धियां उनके नाम हैं।

हिमाचल प्रदेश में बढ़ती लिवर की बीमारियों के मद्देनजर डॉ. चावला ने फोर्टिस कांगड़ा को मार्गदर्शन देने का फैसला लिया है। वहीं डॉ. विजय बोध भी इन बीमारियों के उपचार में जाना-पहचाना नाम है। इस संबंध में फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा स्थानीय बाशिंदों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में डॉ. चावला की सेवाएं यहां ली जा रही हैं।