Follow Us:

7 मार्च को दोपहर 2 बजे गगल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे राहुल गांधी- PCC चीफ

समाचार फर्स्ट डेस्क |

धर्मशाला में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 7 मार्च को राहुल गांधी की रैली का आयोजन कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान में किया जाएगा। यहां 40 हजार से अधिक की भीड़ एकत्रित की जाएगी। राठौर ने कहा कि बीजेपी की पन्ना प्रमुख रैली का जवाब इस रैली के द्वारा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 2 बजे गगल हवाई अड्डा में पहुंचेंगे। वहीं उसके बाद उनका चंबी मैदान में स्वागत किया जाएगा।

राठौर ने कहा कि बीजेपी की पन्ना प्रमुख रैली में लाभार्थियों को जबरदस्ती बुलाया गया था और सरकारी तंत्र का पूरी तरह से इस्तेमाल किया गया था। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने खर्चे पर रैली मैदान में पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी के साथ आनंद शर्मा भी गगल पहुंचेंगे।