Follow Us:

कांगड़ा में कांग्रेस की रैली तो ऊना में बीजेपी करेगी मिनी PGI का शिलान्यास

नवनीत बत्ता |

प्रदेश में आज 2 बड़े राजनीतिक कार्यकम होने जा रहे हैं। इसमें एक कांगड़ा तो दूसरा ऊना में होने जा रहा है। बता दें कि आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कांगड़ा के चंबी मैदान से लोकसभा चुनावों का शंखनाद करने जा रहे हैं। राहुल गांधी दोपहर 2 बजे के करीब रैली स्थल पर पहुंचेगें और एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की इस रैली में पूर्व सीएम वीरभद्र को छोड़कर कांग्रेस के सभी नेता अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

वहीं दूसरी और बीजेपी ऊना में मिनी पीजीआई का शिलान्यास करने जा रही है। ऊना में बनने वाले इस मिनी पीजीआई का शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा करेंगे। इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।