Follow Us:

चुनावी रैलियों, प्रचार वाहनों के लिए ‘सुविधा पोर्टल’ पर मिलेगी अनुमति : DC

समाचार फर्स्ट डेस्क |

डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव-2019 के लिए सभी राजनीतिक दलों को चुनावी रैलियों, वाहनों और चुनाव प्रचार संबंधी अन्य अनुमतियां 'सुविधा वेब पोर्टल' के माध्यम से लेना अनिवार्य है।

डीसी ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजल लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए आम नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा। इस ऐप के लिए स्मार्टफोन होना जरूरी है। ऐप पर सबूत आधारित मिली शिकायतों का 100 मिनट के भीतर निवारण किया जाएगा।

चुनाव प्रचार के लिए सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। रात 10 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक लाउड स्पीकर से प्रचार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के लिए खर्चे की सीमा 70 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 10 हजार से उपर तक चुनाव प्रचार पर खर्च चेक या आरटीजीएस के माध्यम से ही किया जाएगा।