Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा 17 मार्च को जसूर में लगाएगा घुटना एवं ज्वाइंट रोग का फ्री कैंप

समाचार फर्स्ट डेस्क |

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा घुटना एवं कूल्हा रोगों के परामर्श के लिए फ्री कैंप का आयोजन कर रहा है। 17 मार्च को होने वाला यह कैंप समर आॅर्थो अस्पताल जसूर में आयोजित किया जा रहा है। कैंप में देश के जाने-माने घुटना एवं कूल्हा रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. पीवी कैले विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध करवाएंगे।

डॉ. कैले को घुटनों व कूल्हों सहित अन्य जोड़ों की ब्लडलैस और पेनलैस सर्जरी में महारत है। डॉ. कैले देश के इकलौते सर्जन हैं, जो पेशेंट स्पेसिफिक पार्शियल नी रिप्लेसमेंट करते हैं। इस विधि द्वारा घुटनों का केवल वही हिस्सा बदला जाता है, जो खराब होता है। इस अत्याधुनिक तकनीक में जहां छोटा सा चीरा लगाकर सर्जरी होती है, वहीं सारे घुटने को बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

डॉ. कैले देश के उन अग्रणी हड्डी रोग विशेषज्ञों में शुमार हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है और अत्याधुनिक तकनीक और अनुभव के समावेश से विश्वस्तरीय इलाज मरीजों को उपलब्ध करवा रहे हैं। वह अब तक सात हजार से अधिक घुटनों व कूल्हों की सर्जरी कर चुके हैं।

डॉ. कैले ने सर गंगा राम अस्पताल सहित देश के कई नामी अस्पतालों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने जॉनसन एंड जॉनसन ऑर्थोप्लास्टी अमेरिका व अस्ट्रेलिया से, तो एडवांस ऑर्थोपेडिक सर्जरी फैलोशिप जर्मनी से की है। डॉ. कैले घुटने प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

कैंप में मरीजों के लिए ईसीजी, शुगर एवं बीपी आदि के टैस्ट की निःशुल्क सुविधा के साथ-साथ दवाइयां भी निःशुल्क वितरीत की जाएंगी। कैंप के बारे में अधिक जानकारी और पंजीकरण हेल्पलाइन नं. 98165-98166 पर किया जा सकता है।