Follow Us:

प्रदेश की बेटी जस्टिस अभिलाषा कुमारी बनी देश के पहले लोकपाल की सदस्य

पी. चंद, शिमला |

देश को पहला लोकपाल मिल गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया है। लोकपाल के न्यायिक सदस्यों में हिमाचल की बेटी जस्टिस अभिलाषा कुमारी को भी शामिल किया गया है। अभिलाषा कुमारी इससे पहले मणिपुर हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रह चुकि हैं। बता दें कि जस्टिस अभिलाषा कुमारी हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी हैं।

देश के पहले लोकपाल के न्यायिक सदस्यों में न्यायमूर्ति दिलीप भोंसले, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती, न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी और न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी को न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया है जबकि गैर न्यायिक सदस्य दिनेश कुमार जैन, अर्चना रामासुंदरम, डा. इंद्रजीत प्रसाद गौतम व महेंद्र सिंह को गैर-न्यायिक सदस्य नियुक्त कि गया है।

बता दें कि नियमों के अनुसार लोकपाल समिति में एक अध्यक्ष और अधिकतम आठ सदस्य हो सकते हैं। इनमें से चार न्यायिक सदस्य होने चाहिए, इनमें से कम से कम 50 फीसदी सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और महिलाएं होनी चाहिए. चयन के पश्चात अध्यक्ष और सदस्य पांच साल या 70 साल की आयु तक पद पर रहेंगे।