Follow Us:

लोकसभा चुनावों के लिए सक्रिय हुई कांग्रेस, कसुम्पटी कांग्रेस मंडल ने की बैठक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए अब कांग्रेस भी धीरे धीरे सक्रिय होती नजर आ रही है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने जिला और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कसुम्पटी कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कसुम्पटी कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने की और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के टिप्स दिए।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य राहुल गांधी को देश की कमान सौंपना है जिसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है।पार्टी प्रत्याशी को कसुम्पटी कांग्रेस मंडल से बढ़त दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को विधायक ने सुझाव दिए।

विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में केंद्र की मोदी सरकार ने केवल जुमलेबाजी ही की है जबकि लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पायी है। देश की जनता अब जागरूक हो गई है इसलिए अब वे मोदी की बातों ने नहीं आने वाली है।