Follow Us:

नालागढ़: दो समुदायों के बीच विवाद मामला, युवक के परिवार को सुनाया गांव छोड़ने का फरमान

पी. चंद |

नालागढ़ के ढांग गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद और युवक के घर को आग लगाने के मामले में एक दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवक की पत्नी के बयानों के आधार पर ये मामला दर्ज किया है। युवक की पत्नी का कहना है कि 150 के करीब लोग उनके घर में घुस कर जान से मारने और जिंदा जलाने की धमकियां दे रहे थे। साथ ही युवक की पत्नी ने एक दर्जन के करीब लोगों पर आरोप लगाया है कि वह भीड़ को भड़का कर घर में आग लगाने के लिए उक्सा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि 23 साल की हिन्दू लड़की को मुस्लिम लड़के द्वारा भगा कर ले जाने के बाद ये तनाव पैदा हो गया था। गुस्साए हिन्दू लड़की के परिजनों ने मुस्लिम लड़के का घर फूंक दिया था। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिती पैदा हो गई थी। अब स्थानीय प्रशासन की ओर से युवक के परिवार को गांव छोड़ने का फरमान दिया गया है।