Follow Us:

चुनावों से पहले झूठे वादे कर बाद में मुकरने वाली पार्टी है कांग्रेस : अनुराग

कमल नाग |

कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हमीरपुर के भोरंज में महिला मोर्चा के सम्मेलन के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने चुनावी घोषणा पत्र पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस हर बार झूठे वादे जनता से करती है और फिर मुकर जाती है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लोग केवल वादे करते हैं, लूटते हैं और हिमाचल जैसे राज्य को कर्जें में डूबाते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को वापिस नहीं लाना चाहती और पिछली बार कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी लेकिन इस बार इतनी भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब देश पर आंतकी हमलों के बाद मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो आतंकवादी भाग गए । वहीं अब देश मे चुनाव आए हैं तो राहुल गांधी अमेठी छोड़कर भाग गए हैं। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस ने केवल आज दिन तक वादे ही किए हैं और कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब देश ने कांग्रेस से मुक्ति पाई है और अब जनता कांग्रेस को कतई पंसद नहीं करती। कांग्रेस की पांच पीढ़ियां ग़रीबी हटाओ का नारा लगाती रही, लेकिन उनके राज मे गरीबी तो मिटी नहीं बल्कि गरीब मिट गए हैं।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)

सत्ती ने कांग्रेस को बताया देश विरोधियों का समर्थक

कांग्रेस के ज़ारी घोषणा पत्र में सेना के आधुनिकीकरण और राष्ट्रद्रोह कानून हटाने के वायदे पर हिमाचल बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राजद्रोह हटाने को कांग्रेस को एंटी नैशनल समर्थक बताया है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आक्रामक शाब्दिक हमले करते हुए कहा कि कांग्रेस की सैन्य नीति के कारण भारत 1962 का युद्ध हारा था। 

सतपाल सत्ती ने इस वादे पर कांग्रेस का असली चेहरा सामने आने का दावा करते हुए इसे एंटी नैशनल समर्थन बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके कांग्रेस समाज के गुंडातत्वों और देशद्रोही तत्वों का वोट हासिल करना चाहती है।