Follow Us:

हिमाचल जनक्रांति पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा को कांगड़ा से बनाया उम्मीदवार

मनोज धीमान |

हिमाचल जनक्रांति पार्टी हिमाचल में लोकसभा की 4 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी ने इसके लिए वीरवार को संसदीय क्षेत्र कांगड़ा  से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जबकि संसदीय क्षेत्र शिमला, मंडी और हमीरपुर से पार्टी तीन दिन के भीतर अपने उम्मीदवार घोषित करेगी। पार्टी की पार्लियामेंट अफेयर्स कमेटी की आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है। हिमाचल जनक्रांति पार्टी ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा को उम्मीदवार के रूप में उतार है।  पार्टी के प्रत्याशी सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प का इंतजार कर रही है, जो उन्हें हिमाचल जनक्रांति पार्टी देने जा रही है।

इस मौके पर पार्लियामेंट अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन महेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल जनक्रांति पार्टी की स्वच्छ राजनीति की लड़ाई जारी रहेगी। पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि साल 2003 के बाद कर्मचारियों की पेंशन को बंद कर दिया गया है, जबकि विधायकों और सांसदों की पेंशन, भत्तों में बढ़ोतरी की जा रही है। हमारी पार्टी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी।