Follow Us:

न सुक्खू, न चंदेल.. रामलाल ठाकुर होंगे हमीरपुर से कांग्रेस कैंडिडेट, नोटिफिकेशन जारी

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को आख़िरकार हमीरपुर संसदीय सीट से अपना चौथा उम्मीदवार मिल ही गया। हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर बीजेपी के अनुराग ठाकुर के सामने चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने शनिवार को उनके नाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इससे पहले इस हॉट सीट पर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सुरेश चंदेल, राणा जैसे कई नाम चल रहे थे। लेकिन सभी बड़े नेता इस सीट से डर कर चुनाव लड़ने से इंकार कर रहे थे। इसके बाद हाईकमान ने अब रामलाल ठाकुर के नाम पर सहमति जताई है। रामलाल ठाकुर वर्तमान में नैनादेवी से विधायक हैं औऱ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकाल में मंत्री से लेकर बड़े ओहदों पर रहे हैं।