Follow Us:

मंडी के बाद 12 अप्रैल को कांग्रेस शिमला में भी करेगी आमसभा

पी. चंद, शिमला |

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अब कांग्रेस ने 12 अप्रैल को शिमला में शिमला संसदीय क्षेत्र की आम सभा की बैठक बुलाई है। बैठक पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे होंगी। इससे पहले मंडी में भी ऐसी ही एक बैठक बुलाई गई थी।

शिमला में होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरु किरत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, शिमला संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी डॉ. धनीराम शांडिल विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। बैठक में लोकसभा चुनावो के दृष्टिगत पार्टी की चुनावी रणनीति पर आपसी विचार विमर्श होगा।

 प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा है कि बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के सभी जिला अथ्यक्षो, उपाध्यक्षों, महसचिव, कार्यकारिणी के सभी सदस्यों, ब्लॉक अध्यक्ष, सदयस्य, सभी विभागों के अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल व सभी संगठनों के सदस्य की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।।

किमटा ने बताया है कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत यह बैठक अति महत्वपूर्ण होंगी। बैठक में वरिष्ठ नेता पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए चुनाबी टिप्स देंगे, जो अपने अपने क्षेत्र में पार्टी व अन्य लोगों को जागरूक करते हुए पार्टी की नीतियों व कांग्रेस के चुनावी घोषणा ओर वादों से लोगों के बीच प्रचार के लिये उतरेंगे।