Follow Us:

यह चुनाव विचारधारा का चुनाव नहीं, राष्ट्र के लिए है समर्पित : किशन कपूर

मनोज धीमान |

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर ने शनिवार को बैजनाथ हलके में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव विचारधारा का चुनाव नहीं है, यह चुनाव राष्ट्र के लिए समर्पित चुनाव है। कपूर ने विपक्षी दल कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में आतंकवाद, माक्सवाद व उग्रवाद को कांग्रेस ने संरक्षण दिया है। अबकी बार कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में देश को तोड़ने और सुरक्षा को लेकर बहुत खतरनाक वायदा किया है ।

कपूर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनावों के समय लोगों के बीच नए नए लोकलुभावन नारे लेकर आई, लेकिन चुनाव होते रहे और चुनावों के बाद कांग्रेस को आम जनमानस की याद नहीं आई। बीजेपी सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को बता रही है। इस बार कांग्रेस ने देखा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की गरीब जनता, पूर्व सैनिकों , किसानों, मजदूरों और आम जनमानस के लिए जो जो मांगे थी उनको पूरा किया है तो कांग्रेस घबरा गई।