Follow Us:

कांग्रेस ने सत्ती के खिलाफ खोला मोर्चा, हमीरपुर में पुतला फूंक किया विरोध प्रदर्शन

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का पुतला फूंककर नारेबाजी की। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा रविवार को एक जनसभा के दौरान एक फेसबुक यूजर की पोस्ट पढ़ी थी, जिसमें राहुल गांधी को गाली दी गई थी। इसके विरोध कांग्रेस ने मंगलवार को हमीरपुर के गांधी चौक में विरोध प्रदर्शन करते हुए सतपाल सत्ती का पुतला फूंका।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, जिस कारण वह बेहुदा बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने मांग की है कि उन्हें राहुल गांधी के साथ धार्मिक संस्था को की गई आपतिजनक टिप्पणी पर सार्वजनिक मंच पर माफी मांगनी होगी। कांग्रेस ने सत्ती की टिप्पणी को अपमानजनक व दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।