Follow Us:

पवन काजल के पक्ष में वोट मांगने चंबा पहुंचे वीरभद्र सिंह, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

मनोज धीमान |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी हैं। कांगड़ा में पवन काजल के पक्ष में वोट मांगने के बाद अब वीरभद्र सिंह उनके लिए चंबा के सिहुंता में चुनाव प्रचार करने के लिए  पहुंचे हैं। चंबा पहुंचते ही वीरभद्र सिंह और पवन काजल का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

वीरभद्र सिंह के साथ सुधीर शर्मा, कुलदीप पठानिया, कुलदीप राठौर भी पवन काजल के साथ-साथ चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद है।

पवन काजल ने मंच पर कहा कि वीरभद्र से मिलने के बाद मेरी राजनीति में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है। वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ही वह इस मुकाम तक पहुंचे है। काजल ने कहा कि वीरभद्र उनकी राजनीतिक पारी में चार चांद लगा दिए हैं।