Follow Us:

चंबा में बोले BJP प्रत्याशी, कांग्रेस ने 60 सालों में दिया भ्रष्टाचार का बढ़ावा

मनोज धीमान |

चुनाव प्रचार में चंबा पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर ने कांग्रेस पर हमला बोला। किशन कपूर ने कहा कि पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। देश से कांग्रेस गरीबी को दूर नहीं कर पाई और जातिवाद और भेदभाव से राजनीति कर लोगों को गुमराह ही किया। मोदी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस नए-नए हथकंडे अपनाए, परंतु मोदी ने कांग्रेस के दुष्प्रचार की परवाह न करते हुए उन्होंने देश के 130 करोड़ लोगों के लिए कार्य करना शुरु किया।

किशन कपूर ने कहा कि हिमाचल में सामाजिक सुरक्षा पैंशन को शांता कुमार ने शुरु किया। आज देश-प्रदेश के गरीब लोगों को सस्ता आनाज मिल रहा है तो शांता कुमार की बदौलत है।  मोदी सरकार का संकल्प कि साल 2022 तक देश के किसानों की आय दो गुना हो। प्रधान मंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में महिलाओं को गैस चुल्हे वितरित किए गए। उन्होंने कहा मोदी सरकार की अकेली इस योजना ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीने वाली महिलाओं की अब जीवन के प्रति नजरिया ही बदल कर रखा दिया है।