Follow Us:

‘राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से टक्कर लेना पड़ेगा महंगा’

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के मुख्ममंत्री जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से टक्कर लेना महंगा पड़ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजनैतिक दुष्प्रचार कोर्ट को मोहरा बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी के माफ़ीनामें को नामंजूर किये जाने का स्वागत किया है और देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है की उसने मोदी के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का रहा है। उन्होंने भारतीय थल सेना अध्यक्ष को 'सड़क का गुंड़ा' कहने में ज़रा भी शर्म नहीं की। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष का यह जहरीला अभियान उस एक बड़ी साजिश का हिस्सा है जिसके तहत देश में वे बिल्कुल अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं।

बीजेपी नेता ने कहा कि राज्यों में कांग्रेस के चुनाव हारने पर कांग्रेस चुनाव आयोग को दोषी ठहराती है। तब वह हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ती है। केंद्र में कांग्रेस सरकार के समय हुए लाखों करोड़ रूपए के घोटालों को उजागर करने वाले सीएजी पर भी वह हमला करती है। इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस देश की सर्वाच्च संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा नष्ट करने की कोशिशें कर रही है।