Follow Us:

प्रवीण शर्मा और बलदेव ठाकुर की बीजेपी में वापसी

नवनीत बत्ता |

कांगड़ा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे के दौरान भाजपा के दो बागी नेता पार्टी में शामिल हुए हैं। बलदेव ठाकुर फतेहपुर से और प्रवीण शर्मा पालमपुर से एक बार फिर भाजपा में वापसी कर गए हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

बताते चलें कि दोनों नेताओं ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने पर बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस वजह से भाजपा दोनों सीटें हार गई थी। भाजपा से बागी होकर आजाद प्रत्याशी के रूप में बलदेव ठाकुर ने 13090 मत हासिल किए थे।

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पार्टी ने बैजनाथ की इंदु गोस्वामी को पालमपुर से टिकट दिया था।