Follow Us:

विधानसभा उपाध्यक्ष के बिगड़े बोल, कर्मचारियों-पुलिस वालों को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

नीतिश शर्मा, चंबा |

चुराह विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कांगड़ा चंबा से बीजेपी के प्रत्याशी किशन कपूर के पक्ष में जन सभा करने आये थे। तो इसी बीच विधानसभा उपाध्यक्ष के बोल बिगड़ गए और उन्होंने कर्मचारियों और पुलिस वालों को आचार संहिता के बाद देख लेने की बात कह डाली।

उपाध्यक्ष हंस राज का कहना था कि कुछ कर्मचारियों और पुलिस वालों के दिमाग ख़राब हो गए हैं। हम आंचर संहिता के बाद उनके दिमाग ठीक कर देंगे इसका हमें पूरा विश्वास है। ये सारी बात उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने कही।