Follow Us:

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पूरी तरह स्वस्थ, वापस लौटे दिल्ली

समाचार फर्स्ट डेस्क |

केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की बुधवार को डॉक्टरों की टीम ने जांच की और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ पाया। आज वह दिल्ली के लिए लौट गए हैं। नितिन गडकरी की शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। किन्नौर में जनसभा से लौटने के बाद शिमला के छराबड़ा स्थित पांच सितारा होटल वाइल्ड फ्लॉवर हॉल में उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

सूचना मिलते हीआईजीएमसी शिमला से डॉक्टरों की टीम ने तत्काल वहां पहुंच कर उनका चेकअप किया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने सीएम के साथ पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए थे। शाम को सीएम खुद उनसे मिलने होटल भी पहुंचे थे।