Follow Us:

कांग्रेस को हुआ मोदी फोबिया : किशन कपूर

मनोज धीमान |

कांगड़ा चंबा से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर ने मंगलवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मोदी फोबिया हो गया है। जहां पीएम मोदी देश से भ्रष्टाचार हटाओं, गरीबी हटाओ, बेरोजगारी हटाओ, अंधेरा हटाओ, धुंआ हटाओ पर सत्ता की लालची कांग्रेस कहती है नरेंद्र मोदी हटाओ।

किशन कपूर ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव का परिणाम देश के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। यह विचारधाराओं की लड़ाई है। विपक्ष के पास फिलहाल नेतृत्व की कमी है। सभी विपक्षी पार्टियां अगर एक साथ आ रही हैं तो उसका एक कारण उनके निजी स्वार्थ हैं। आज विपक्ष जिस महागठबंधन की बात कर रहा है उसका देश भर में कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता के साथ वोटबैंक की ओछी राजनीति है। देश की जनता इसे समझ चुकी है। कांग्रेस को देश की जनता और जवानों से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के लिए कोई योजनाएं नही बनाई, योजनाएं बनाई तो अमीरों के लिए। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों के हित्तों को ध्यान में रखकर कार्य किया है। पूर्व सैनिकों की वन-रेंक वन पैशन की मांग को पूरा किया है तो बीजेपी की नरेंद्र मोदी की सरकार ने। उन्होंने कहा कि सांसद शांता कुमार ने पानी की रॉयटी पर सिद्धांत बनाया तथा केंद से हिमाचल प्रदेश को 3 हजार करोड़ रुपया दिलवाया। आज पंजाब, हरियाणा ओर राज्यस्थान को हिमाचल से बिजली सप्लाई हो रही है तथा प्रदेश को पानी का परा लाभ प्राप्त हो रहा है।