Follow Us:

शॉर्ट स्कर्ट पहनने पर ट्रोल हुईं सपना चौधरी, लोगों ने किए अश्लील कमेंट

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सिंगर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रहीं सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी डांस को लेकर तो कभी अपने लुक्स को लेकर। इस बार सपना शॉर्ट स्कर्ट पहनने के चलते चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में सपना चौधरी ने अपने हॉलिडे की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में सपना ने बेहतरीन पोज दिए और वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। लेकिन  सपना को शॉर्ट स्कर्ट पहनना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

एक तरफ फैंस ने सपना के नए अवतार और ट्रांसफॉर्मेंशन की तारीफ की तो कुछ लोग उनके ड्रेस पर कमेंट्स पास करने लगे। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं एक यूजर ने लिखा- 'छोरी कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई है।'

बिग बॉस 11 के बाद से सपना का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। सपना ने अपना वजन भी काफी कम कर लिया है।
 
बीते दिनों सपना की गाय के साथ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फोटोज सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था। इन तस्वीरों में सपना का देसी अंदाज देखने को मिला। उन्होंने गाय के साथ टाइम स्पेंड किया।

सपना चौधरी के करियर का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं। कुछ समय पहले ही सपना और मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का म्यूजकि वीडियो ''बावली टरेड़'' रिलीज हुआ।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सपना ने 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। यह फिल्म इसी साल फरवरी में रिलीज हुई थी। इसे हादी अली अबरार ने डायरेक्ट किया था।