Follow Us:

प्रियंका की PM मोदी को चुनौती- नोटबंदी, GST पर लड़कर दिखाएं दो चरणों के चुनाव

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनौती पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ''ये दिल्ली की लड़की खुली चुनौती दे रही है।

चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी, जीएसटी, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए। आपने जो पूरे देश के नौजवानों से झूठे वादे किए, धोखा दिया उन वादों पर लड़िए।'' दरअसल, मोदी ने झारखंड में कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मान-सम्मान पर आखिरी दो चरण लड़ने की चुनौती दी थी।

शीला दीक्षित के खिलाफ मनोज तिवारी मैदान में

दिल्ली की सातों सीटों पर 12 मई को मतदान होना है। भाजपा ने इस सीट से मौजूदा सांसद मनोज तिवारी और आप ने दिलीप पांडे को टिकट दिया है।

बॉक्सर विजेंदर के समर्थन में भी रोड शो किया

प्रियंका गांधी ने बुधवार देर शाम दक्षिण दिल्ली से प्रत्याशी बॉक्सर विजेंदर के समर्थन में भी रोड शो किया। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी और आप ने राघव चड्ढ़ा को उतारा है।