Follow Us:

CM को डरपोक बताना वीरभद्र सिंह को नहीं देता शोभा: BJP

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों सुरेश भारद्वाज और राजीव सैजल ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 'डरपोक' बताए जाने को बुजुर्ग नेता की गरिमा के प्रतिकूल बताया है। जयराम ठाकुर ईमानदार और कर्मठ मुख्यमंत्री हैं जिसे वीरभद्र सिंह मीडिया में खुद भी स्वीकार कर चुके हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के विनम्र स्वभाव को लेकर वीरभद्र सिंह की टिप्पणी उनकी अपनी प्रतिष्ठा से मेल नहीं खाती।    

मंत्रियों ने कहा कि डरता वो है जो कोई भ्रष्टाचार और गलत काम करता है। जयराम ठाकुर पांचवी बार विधायक बने हैं और पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं। उनका लंबा राजनीतिक जीवन पूरी तरह से बेदाग है। जबकि सरकार में ऊंचे पदों पर रहे कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त रहे हैं। इसलिए डरना कांग्रेस के नेताओं को चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को प्रदेश के निर्वाचित मुख्यमंत्री के बारे में सोच-समझकर बयान देने की सलाह दी।