Follow Us:

प्रियंका गांधी का सुंदरनगर दौरा रद्द, मंच पर नेता कर रहे इंतजार

पी. चंद, शिमला |

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का हिमाचल दौरा दोपहर को रद्द हो गया है। लेकिन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभी भी मंच से लगातार भाषणबाजी कर रहे हैं और प्रियंका गांधी के आने की बात कर रहे हैं।

मंगलवार को उनका दौरा ठियोग से रद्द होकर सुंदरनगर में रखा गया था। लेकिन मौसम में ख़राबी होने के चलते उनके दौरे में देरी हो रही थी। अब ख़बर आ रही है कि उनका दौरा रद्द हो गया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक प्रदेश कांग्रेस के किसी भी नेता ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन मंच से अभी भी नेता उनके आने की बात कह रहे हैं।