Follow Us:

‘कांग्रेस ने दिया भ्रष्टाचार को बढ़ावा, बीजेपी की जीत सुनिश्चित है…’

सुनील ठाकुर |

बिलासपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। धूमल ने कहा कि कांग्रेस में केवल भ्रष्टाचार बढ़ा है, जबकि मोदी सरकार ने देश को आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार हमीरपुर संसदीय से बीजेपी प्रत्याशी को हाई मार्जन से वोट मिलेगा और चारों सीटें बीजेपी के खाते में होंगी।

उन्होंने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में चहुमुखा विकास किया है। प्रधानमंत्री के द्वारा आरम्भ की गई विकासनात्मक योजनाओं से देश का निर्धन वर्ग लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र सहित पूरे राष्ट्र में भाजपा  प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी।