Follow Us:

राहुल गांधी की रैली साबित होगी मील का पत्थर: राठ़ौर

पी. चंद |

प्रदेश कांग्रेस ने आज सोलन में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह पार्टी की जीत के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस रैली में भारी संख्या में आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत को कोई  रोक नही सकता। प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव प्रचार सीमित साधनों के बावजूद व्यापक रहा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 66 दिनों के चुनाव प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और खुद उन्होंने 100 से अधिक चुनाव रैलियों को संबोधित किया। प्रदेश की चारों ससंदीय सीटों में उनके व्यापक चुनावी दौरे रहे। कांग्रेस के केंद्रीय स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी, आनंद शर्मा, रजनी पाटिल , गुरु किरत सिंह, नवजोत सिंह सिदू, राज बब्बर जैसे दिग्गज नेताओं ने जहां कार्यकर्ताओ में पार्टी के प्रति नया जोश भरा वहीं प्रदेश के लोगों में पार्टी के प्रति भी भारी जनसमर्थन देखने को मिला।

कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश वासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि 19 मई को वह बिना किसी भय, लोभ से निर्भीक हो कर लोकतंत्र के इस परब में बढ़चढ़ कर नई सरकार के गठन के लिये अपना मतदान करें। लोकतंत्र के लिए हर एक वोट की कीमत है जो किसी भी देश की नई दिशा और दशा तय करता है