Follow Us:

लोकसभा नतीजों के साथ विधानसभा रिजल्ट भी आज, आंध्र में YSRC को बहुमत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत में आम चुनावों के साथ आंध प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा के लिए भी मतदान हुआ था। आज लोकसभा चुनाव 2019 के रिजल्ट के साथ ही इन चार राज्यों में विधानसभा चुनावों  के नतीजे भी आ रहे हैं। आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती नतीजों में वाईएसआर कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस 145 सीटों पर आगे चल रही है। 2014 में चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा को बहुमत मिला था। राज्य में बहुमत के लिए 175 सीटों में से 88 सीटें चाहिए। ओडिशा में नवीन पटनायक लगातार पांचवीं बार सरकर बनाने जा रहे हैं। उनकी पार्टी बीजद 84 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में सरकार बनाने के लिए कुल 147 सीटों में से 74 सीटें चाहिए। वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल में बीजेपी, सिक्किम में एसडीएफ आगे चल रही है।

किसके हिस्से कितनी सीटें

आंध्रप्रदेश में 175 सीटों में से 174 पर वाईएसआरसी 145, तेदेपा 29 , कांग्रेस, 00, बीजेपी 00 इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 60 सीटों में से 15 पर बीजेपी 12, एनपीपी 01, कांग्रेस 00,अन्य 02 तो वहीं ओडिशा में 147 सीटों में से 124 पर बीजद 84, कांग्रेस 15, बीजेपी 25, सिक्किम में 32 सीटों में से 11 पर एसडीएफ 06, कांग्रेस 00, एसकेएम 05, बीजेपी 00 और आंध्रप्रदेश में कुल 175 सीटों में से 88 पर बहुमत।

ओडिशा में विधानसभा की कुल 147 सीटें हैं। इस वक्त फिलहाल नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल यहां सत्ता में है। आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए हैं। एन चंद्रबाबू नायडू यहां के सीएम हैं। अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में 11 अप्रैल को चुनाव हुए। वर्तमान में वहां बीजेपी की सरकार है और पेमा खांडू मौजूदा सीएम हैं। सिक्कम की 32 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 11 अप्रैल को वोट डाले गए। यहां दो क्षेत्रीय पार्टियों के बीच ही मुकाबला होता है। वर्तमान में सिक्कम डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है और पवन कुमार चामलिंग मौजूदा सीएम हैं।