Follow Us:

जरियाल रीता सिकटु बनी ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

पी. चंद, शिमला |

जरियाल रीता सिकटु को बेहतर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका का ईनाम मिला है। ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ने रीता को फ्रंट की राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है।

रीता सिकटु का कहना है कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए वह हमेशा आगे रहती है। अब नई जिम्मेदारी के साथ वह लोगों की मदद करेंगी व उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।