Follow Us:

मुख्यमंत्री ने अनुराग ठाकुर को दी बधाई, कहा- प्रदेश होगा लाभान्वित

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नरेन्द्र मोदी मंत्रिमण्डल में शामिल होने पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चार बार चुने गए सांसद अनुराग ठाकुर को बधाई दी। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश के लिए अत्यन्त गौरव की बात है कि प्रदेश के एक युवा नेता को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में शामिल किया गया है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि केन्द्र सरकार में उनके प्रतिनिधित्व से प्रदेश लाभान्वित होगा। साथ ही उन्होंने अनुराग ठाकुर के केन्द्रीय राज्य मंत्री के रूप में एक शानदार और सफल कार्यकाल की कामना की। याद रहे कि सांसद अनुराग ठाकुर के मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है।