Follow Us:

अनुराग ठाकुर ने संभाला वित्त राज्य मंत्री का पदभार

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के युवा चेहरे और मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाला। वित्त मंत्री निर्मणा सीतारमण भी उनके साथ मौजूद रहीं और उन्होंने अपने ऑफिस में स्थान ग्रहण किया। याद रहे कि सांसद अनुराग ठाकुर को राज्य वित्त मंत्री बनाया गया है और अब वे वित्त मंत्री निर्मणा सीतारमण के अंडर काम करेंगे।