Follow Us:

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

पी. चंद, शिमला |

लोकसभा चुनावों के बाद करीब तीन माह बाद हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज बुलाई गई है।  मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 11 बजे प्रदेश सचिवालय शिमला में शुरू होगी। लोकसभा चुनाव के बाद यह प्रदेश मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी।  बैठक में सरकार नौकरियों की घोषणा कर सकती है। बैठक के लिए सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इ

स बैठक में दो कैबिनेट मंत्री शामिल नहीं होंगे। पहले किशन कपूर जो लोकसभा का चुनाव जीतकर दिल्ली चले गए हैं। हालांकि उन्होंने अभी इस्तीफ़ा नही दिया है। दूसरे अनिल शर्मा जिन्होंने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। जब तक दो नए मंत्री नहीं बनते हैं मुख्यमंत्री समेत 10 मंत्री ही कैबिनेट में हिस्सा लेंगे।