Follow Us:

पालमपुर: साली ने जीजा पर लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

तहसील पालमपुर में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। साली ने अपने जीजा पर रेप का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पालमपुर निवासी युवती 1998 में  माता-पिता की हादसे में मौत होने के बाद अपने ताया के साथ पालमपुर में रहती थी, लेकिन बड़ी बहन की शादी के बाद 2008 से अपनी बहन के घर में  रहने लगी। उसने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 से लगातार जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इस बारे में पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

युवती की शिकायत के अनुसार जीजा ने उसका वीडियो भी बनाया है और संबंध बनाने से मना करने पर वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देता था, जिस कारण युवती को मजबूरन जीजा की बात माननी पड़ी है।

हालांकि,  युवती की शादी 2016 में जम्मू-कश्मीर में होने के बाद भी जीजा ने तंग करना बंद नहीं किया और शादी के बाद भी दुष्कर्म करता रहा है, जिस कारण युवती मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान रही है।